प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के राम दयाल का पुरवा गांव निवासी गीता देवी पत्नी महेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सात अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी ईंट रखने के विवाद में मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे। गालियां देते हुए उसे और उसकी जेठानी रंजना पटेल पत्नी उमेश पटेल को मारने पीटने लगे। वे घर के भीतर भागीं तो आरोपी भी घर में घुस गए और मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण कुमार, हीरालाल, ओम प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...