देवरानी की पिटाई के आरोप में तीन जेठानियों पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या, जून 1 -- बीकापुर, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते देवरानी के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन जेठानियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संदीप निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी के लिए प्रतिदिन अयोध्या जाते हैं और शाम को घर लौटते हैं। उनके अन्य तीन भाई भी रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि उनकी तीनों भाभियां राजपति, जनित्ररा तथा संगीता आए दिन उनकी पत्नी सोनम के साथ गाली-गलौज करती थीं और घर खाली करने का दबाव बनाती थीं। पीड़ित के अनुसार 29 मई की शाम जब वह मजदूरी करके घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सोनम घर के बाहर खड़ी मिली। पत्नी ने बताया कि उनकी जेठानियां उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही हैं। जब वह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.