हरदोई, जनवरी 4 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव भौता कमालपुर के शिवचरण ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह 11 बजे गांव के विपक्षी सुनील और उसकी पत्नी व मां ने खेत में उसकी बछिया चले जाने की खुन्नस में पहले तो उसके दरवाजे पर पहुंच कर गालियां दी। मना करने पर लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। उसकी छोटी बहू शीला उसको जब बचाने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.