पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में होली के दिन हुई देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल दो नामजद को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना को अंजाम देने में उपयोग की गयी तीन बाइक व एक कार भी बरामद हुई है। रविवार को नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ दयानंद आजाद ने जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाहिरग्राम निवासी खुदु मंडल तथा कृष्ण मिश्रा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि होली के दिन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तलवाडांगा में देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद मृतक के पिता मेघनाथ सरकार के आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 36/26, दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.