देवराज सुमन को झारखंड में कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनने पर मुंगेर में सम्मान समारोह आयोजित
मुंगेर, मई 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस सेवादल संगठन द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज सुमन को झारखंड प्रदेश में संगठन के मूल्यांकन एवं नव निर्माण का प्रभारी बनाए जाने पर मंगलवार को मुंगेर जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुंगेर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया। समारोह में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं ने देवराज सुमन को फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि सुमन जी जमीन से जुड़े नेता हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.