देवरनिया पुलिस ने झारखंड के दो अफीम तस्कर दबोचे,70 लाख की अफीम बरामद
बरेली, मई 17 -- बहेड़ी। देवरनिया पुलिस और बरेली की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अफीम की तस्करी करते दूसरे दिन झारखंड के दो अफीम तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे 13 किलो अफीम और दो मोबाइल बरामद किए है। जिसकी कीमत 70 लाख बताई जाती है। एएनटीएफ बरेली और देवरनिया पुलिस ने देवरनिया थाना क्षेत्र में नैनीताल फोरलेन पर बिचपुरी में ताज भट्ठे को जाने वाले मार्ग के पास दो युवकों को पकड़ा है। पूछताछ में दोनों युवक झारखंड के निकले और तलाशी में दोनों के पास से 13 किलो अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत 70 लाख बताई जाती है। पूछताछ में पकड़े गए अफीम तस्करों ने अपने नाम विशाल कुमार पुत्र रजक निवासी ग्राम बरिसाखी थाना गिद्धौर जिला चतरा झारखंड प्रदेश,अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र रविदास निवासी ग्राम तेतरिया थाना पथलगड़ा जिला चतरा झारखंड बताए है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.