जहानाबाद, अप्रैल 23 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देवरथ गांव में माता भगवती एवं हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य धरणीधराचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गांव से काको स्थित सूर्य मंदिर के तालाब तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभरण किया गया। यह भी पढ़ें- कैलाश आश्रम गड़खा मठ के जीर्णोद्धार व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.