देवर, सास ने महिला को बेरहमी से पीटा, मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव मडई की ठार देवर, सास ने अपनी पुत्रवधु के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने अपने देवर, सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। करिश्मा पत्नी गंगा सागर निवासी मडई की ठार थाना नगला खंगर अपने बच्चो को किसी बात को लेकर अपने घर पर डांट फटकार रही थी। बच्चों को डांट फटकार को लेकर देवर जयराम पुत्र रामबिहारी, सास वंदना ने आकर गाली गलौज करने लगी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो सास देवर ने मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान हो गई। मारपीट की घटना में पुत्रवधू घायल हो गई।आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सास देवर ने धमकी दी कि दुबारा बच्चों को डांटा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित बहू की शिकायत पर सास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.