हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज कपूर के पिता लक्ष्मी चंद कपूर के निधन पर व्यापारियों ने शुक्रवार को दुख जताते हुए शोक सभा की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मी चंद कपूर का निधन न केवल कपूर परिवार, बल्कि पूरे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जगमीत सिंह मीती, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, परविंदर सिंह प्रिंस, जसपाल मालदार, रविन्द्र बाली, पवन बिष्ट, विनोद कांडपाल आदि उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.