हल्द्वानी, मई 3 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने रविवार को किया। यातायात नगर में आयोजित कार्यक्रम में बैठक कर व्यापारियों से जुड़े अहम मुद्दों और संगठन को मजबूत करने की योजनाओं पर चर्चा की गई।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तय की गई। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी और महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल ने कहा कि यातायात नगर में लगाए जा रहे नगर निगम के टैक्स के मुद्दे को लेकर संगठन जल्द ही मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा। प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यातायात नगर में जल्द ही बड़ा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने कार्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.