चम्पावत, अप्रैल 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने देवभूमि रजत जयंती पार्क का निरीक्ष्ज्ञण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यहां पालिका 1.33 करोड़ से पार्क निर्माण कर रही है। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि पार्क का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य प्रवेश द्वार कुमाउनी शैली में बनाया जा रहा है। पार्क में सौ मीटर लंबा पाथ-वे, दो प्ले जोन, स्लाइड, झूले, सी-सॉ आदि लगाए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम भी बनाया जाएगा। निरीक्षण में सिटी मैनेजर महेश चौहान, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मार्ग सुधारीकरण को 7.54 करोड़ मंजूर यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.