हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- कालाढूंगी। देवभूमि प्रीमियर लीग टी 20 में रविवार को खेले गए मुकाबले में विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी और वॉरियर इलेवन हल्द्वानी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद हॉस्पिटल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर इलेचन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर मात्र 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दीवान मेवाड़ी ने 92 रन की शानदार पारी खेली। जिसमें 7 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। वहीं सुरेंद्र ने भी 32 रन का योगदान दिया। मुख्य अतिथि दर्जाधारी ध्रुव रौतेला ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- देवभूमि चार्टर्ड ने जीता डीपीएल का खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...