देवभूमि ट्रैवल्स एसोसिएशन ने किया पर्यटन विकास पर मंथन
देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। देवभूमि ट्रैवल्स एसोसिएशन की पहली बैठक करणपुर स्थिति एक होटल में आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने, ट्रैवल व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी पंजीकृत सदस्यों को सदस्यता कार्ड और सदस्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से एसोसिएशन का आधिकारिक पंजीकरण एवं मान्यता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसोसिएशन के सदस्यों को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने के लिए देश-विदेश की प्रमुख होटल श्रृंखलाओं से समझौता करने और विशेष दरों पर बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि संगठन को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाते हुए सभी सदस्यों के हितों की निष्पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.