हरिद्वार, अप्रैल 26 -- प्रकाश क्रिकेट एकेडमी में खेले गए देवभूमि प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में देवभूमि चार्टर्ड ने लेगेसी लीजेंड्स को दो रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेयर किरन जैसल ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। देवभूमि चार्टर्ड की टीम ने हरि रतूड़ी और साहेब आनंद की अगुवाई में संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में गौरव लाल और पारितोष भटनागर ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, गेंदबाजी में अंकुर नौटियाल, अंशुल जैन और अमन चौधरी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। पारितोष भटनागर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैट्समैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। यह भी पढ़ें- एकतरफा मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने 106 रन से दर्ज की जीत अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.