देवभूमि उद्यमिता योजना से प्रशिक्षण लेकर पिथौरागढ़ के छात्र ने शुरू किया ट्रैवल स्टार्टअप
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पिथौरागढ़ के एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए के छात्र कार्तिक पांडेय ने पर्यटन क्षेत्र की स्थानीय समस्या को कारोबारी अवसर में बदलते हुए 'नमस्ते सारथी' नाम से ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। राज्य सरकार के अनुसार, देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत मिले प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन ने कार्तिक को अपने विचार को व्यावसायिक मॉडल में बदलने में मदद की। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले कार्तिक के पिता वर्षों से टैक्सी चलाते हैं। बचपन से पिता के साथ यात्राओं पर जाने के दौरान उन्होंने देखा कि पिथौरागढ़ और चम्पावत आने वाले पर्यटकों को अक्सर उचित कीमत पर विश्वसनीय टैक्सी, होटल और स्थानीय गाइड नहीं मिल पाते। जानकारी के अभाव और बिचौलियों पर निर्भरता के कारण पर्यटकों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे। वर्ष 2025 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.