रुडकी, जुलाई 1 -- रुड़की, संवाददाता। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत आईआईटी में बुधवार से तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू हुआ। इसमें युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने से लेकर व्यवसाय को सफल बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. प्रवीण कुमार ने इसका शुभारंभ कर कहा कि बदलते समय में उद्यमिता केवल रोजगार का विकल्प नहीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। युवाओं को नवाचार आधारित सोच अपनाकर नए रोजगार सृजित करने चाहिए। इस अवसर पर टाइड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आज़म अली खान और आईआईटी रुड़की के डॉ. संजीव मानस ने भी विद्यार्थियों को नवाचार एवं आत्मनिर्भरता का महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...