देवबंद में नया फरमान; स्मार्टफोन मिला तो दारुल उलूम से निकाल देंगे, कीपैड फोन रखने की इजाजत
संवाददाता, जून 3 -- ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के बाद सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। सत्र के आरंभ के साथ ही संस्था प्रशासन ने छात्रों के लिए स्मार्टफोन और मल्टीमीडिया मोबाइल के उपयोग पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी छात्र के पास स्मार्टफोन या मल्टीमीडिया मोबाइल पाया गया तो उसका दाखिला तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। संस्था प्रशासन ने छात्रों को नियमों और अनुशासन की याद दिलाते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है। इसलिए छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए और ऐसे उपकरणों से दूरी बनानी चाहिए जो उनकी शिक्षा में बाधा बन सकते हैं।छात्रों के पास स्मार्टफोन मिला तो कटेगा नाम दारुल इकामा (छात्रावास) प्रभारी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.