देवबंद (सहारनपुर) हिटी, जुलाई 27 -- यूपी के सहारनपुर में देवबंद के दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी के बाद अब शहर और बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। प्रबंधतंत्र ने निर्बाध पढ़ाई का हवाला देते हुए दिन छिपने के बाद संस्था के भीतर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर शहर के कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया है। दारुल उलूम द्वारा मगरिब की नमाज के बाद नगरवासियों एवं अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संस्था के छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने उक्त आदेशों के संबंध में कहा कि दारुल उलूम एक शैक्षणिक संस्थान है। बताया कि शाम का समय (मगरिब और ईशा के बाद) छात्रों की पढ़ाई और अकादमिक गतिविधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता...