मेरठ, मई 14 -- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने देवबंद तहसील के गांव लालवाला में दो समुदायों में हुए झगड़े निंदा की। उन्होंने इसे जातीय संघर्ष का नाम नहीं देने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन सहारनपुर से अपील की कि प्रशासन जल्द से जल्द गांव में शांति व्यवस्था कायम करें। खजूरी ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...