सहारनपुर, जनवरी 19 -- हावड़ा के अलमोहन दास स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में देवबंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि 18 जनवरी को चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में एकेडमी की खिलाड़ी नीशू प्रजापति, वाशु जयसवाल, मीनाक्षी गौतम, अनुराग और अयान सलमानी ने स्वर्ण पदक, कोमल, श्रीशर्मा और अब्दुल रहमान ने रजत पदक जबकि गौरांशी, वंश लांबा एवं विक्की ने कांस्य पदक जीते हैं। बताया कि सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विनोद वर्मा और मुख्य आयोजक अमित शाह ने पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान टीम के उत्कर्ष प्रर्दशन करने पर कोच बसंत उपाध्याय को बेस्ट टीम अवॉर्ड प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.