सहारनपुर, मई 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सात मई के देवबंद दौरे को लेकर बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने देवबंद का नाम बदलकर पौराणिक नाम देववृंद करने की मांग की। साथ ही उन्होंने देवबंद में प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इसे तीर्थ क्षेत्र घोषित किए जाने का सीएम से आह्वान किया। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि देवबंद क्षेत्र प्राचीन काल में देववृंद के नाम से विख्यात था, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर देवबंद बन गया। कहा कि देवबंद की भूमि का कण-कण सनातन संस्कृति के इतिहास से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- सात मई को देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी इसके नाम परिवर्तन की मांग दशकों से चली आ रही है जिसके लिए हिंदू संगठनों ने कई बार व्यापक जन-जागरण अभियान भी चलाया। विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.