देवबंद और गंगोह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए आटे व दूध के सैंपल
सहारनपुर, अगस्त 7 -- खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान के अंतर्गत जनपद में अलग-अलग जगहों पर आटा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों तथा खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को देवबंद, गंगोह सहित अन्य स्थानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. चमन लाल के नेतृत्व एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के निर्देशन में देवबंद के सापला रोड स्थित माई फैमिली एंटरप्राइजेज से गेहूं के आटे का नमूना एवं स्टेट हाइवे स्थित स्टार फ्लोर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.