सहारनपुर, मार्च 22 -- देवबंद। देवबंद स्टेट हाइवे स्थित गांव सांखन खुर्द के पास अज्ञात वाहन से टक्कर में ईद की खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गई। तहसील क्षेत्र के गांव बचीटी निवासी 21 वर्षीय काशिफ साथी मोईन और अखलाक के साथा शुक्रवार रात ईद के लिए देवबंद से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। साखन खुर्द गांव के पास उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक बाइक की गति अधिक होने से वाहन से टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते हुए चले गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने काशिफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। काशिफ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.