सहारनपुर, मार्च 22 -- देवबंद। देवबंद के थीथकी गांव में ईद-उल-फितर पर शिया समुदाय ने सादगी और विरोध के बीच नमाज अदा की। काली पट्टी बांधकर पहुंचे लोगों ने ईरान के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में क्षेत्र के गांव थीतकी में शिया समुदाय ने ईद का त्योहार सादगी और शोक के साथ मनाया। नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और एक-दूसरे को मुबारकबाद नहीं दी। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले कुछ लोगों ने ईरान जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस द्वारा नारेबाजी पर रोक लगाने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.