देवप्रयाग में मृत मिला नर गुलदार
देहरादून, मई 27 -- देवप्रयाग, नई टिहरी। भरपूर पट्टी के बछेलीखाल गांव स्थित बेलधार में मृत नर गुलदार मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग के ऊपर स्थित बेलधार की तेज ढलान पर बुधवार सुबह एक मृत गुलदार दिखाई दिया। जिस पर ग्राम प्रधान सोनिया चौहान द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। ग्राम प्रधान सोनिया के मुताबिक गांव की बस्ती से 3 सौ मीटर दूर बिलाणु तोक में यह मृत गुलदार दिखाई दिया था। सूचना पर रेंजर मदनसिंह रावत वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे व गुलदार का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। यह भी पढ़ें- देवप्रयाग में मृत मिला नर गुलदार रेंजर रावत के अनुसार मृत गुलदार नर है, जिसकी उम्र चार या पांच वर्ष तक है। गुलदार के चेहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.