टिहरी, दिसम्बर 16 -- तीर्थनगरी देवप्रयाग में भगवान श्री रघुनाथ मंदिर में पौष माह में आयोजित होने वाली महापूजा की मंगलवार को पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ शुरुआत हुई। सूर्योदय से पहले होने वाली महापूजा के लिए तड़के कड़ाके की ठण्ड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। पौष माह में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ पुरातन काल से ही देवप्रयाग निवासी श्री बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज भगवान रघुनाथ की महापूजा करता आया है। पूरे पौष माह मे अपने आराध्य भगवान रघुनाथ का संगीतमय स्तुतियों व भजनों राम जी की जय जय मंगल आरती, कौशल्या प्यारे राम जी जैसे का भावमय गायन होता है। महापूजा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या मंदिर में उमड़ी। पुजारी पं. समीर पंचपुरी ने भगवान का विशेष श्रृंगार करने के बाद मंदिर के कपाट खोले। महापूजा के बाद यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.