देहरादून, मार्च 30 -- कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा में जगठी से कुरौली जाली किमखोला तक प्रस्तावित मोटरमार्ग के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस योजना के तहत 3.2 किलोमीटर लंबे मोटरमार्ग का निर्माण 1 करोड़ 36 लाख 70 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने जानकारी दी कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय जनता इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक कंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्...