देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी
देहरादून, जून 2 -- देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे गंगा नदी में जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे पूरी तरह तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी।
हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद जबरदस्त था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह डंपिंग जोन के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.