देहरादून, मार्च 2 -- देवप्रयाग। बागवान हिंडोलाखाल पेयजल योजना की जलापूर्ति के लिए उनाना गांव में मुख्य टैंक बने हैं, मगर एक हजार की आबादी का यही गांव आज जल संकट से जूझ रहा है। पानी के बिना होली पर्व मनाने की भी यहां मुश्किल बनी है। जलापूर्ति नहीं होने पर जल संस्थान, जल निगम की वितरण प्रणाली को जिम्मेवार बता रहा है। जल निगम गांव में बिछाई जा रही नई पेयजल लाइन को इसका कारण बता रहा है। देवप्रयाग ब्लॉक स्थित उनाना गांव के घरों में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। उनाना निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रुकम सिंह बिष्ट के अनुसार करीब 150 जल संयोजन वाले उनाना गांव में अधिकांश पर जलापूर्ति ठप्प पड़ी है। मजबूरी में ग्रामीणों को करीब एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जल स्रोत में भी सूखने की स्थिति होने से उन्हें घंटों इंतजार के ब...