देवपुर पारा में अटल नगर के 630 फ्लैटों के लिए 18 से खुलेगा पंजीकरण
लखनऊ, अप्रैल 16 -- देवपुर पारा स्थित अटल नगर योजना में 630 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खुलने जा रहा है। यह अन्य योजनाओं के मुकाबले सस्ते फ्लैट हैं, इनकी मांग ज्यादा है। अब तक दो हजार फ्लैट बिक चुके हैं। एलडीए अपनी इसी 'अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम' में फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत 01 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा, जोकि एक माह तक चलेगा। पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.