देवपुर निर्माणाधीन राम मंदिर में भव्य गंगा आरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
पाकुड़, जून 16 -- हिरणपुर। प्रखंड के देवपुर मोड़ स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में सोमवार शाम भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
आरती का माहौल गंगा आरती के दौरान दीपों की मनमोहक छटा, शंखध्वनि और भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस भव्य आयोजन में शामिल होकर उन्हें काशी विश्वनाथ धाम की गंगा आरती जैसी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का केंद्र बना रहा।
स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.