मेरठ, मार्च 28 -- देवपुरी स्थित श्री रघुनाथ दुर्गा मंदिर में माता की विशाल चौकी का आयोजन किया गया। इसमें महामाई का गुणगान भजन गायक स्वामी बुद्धिराजा के द्वारा अपनी मंडली के साथ किया गया। ज्योति प्रज्ज्वलित सेवा एवं पूजन सेवा संजय सचदेवा, प्रसाद वितरण की सेवा हैप्पी सेठी और फल वितरण सेवा दीपक सेठी ने की। अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पंकज अनेजा ने व्यवस्थाएं देखी। प्रकाश पंडित, यश पंडित, निरंजन पंडित, मंदिर के प्रधान अशोक सेठी, मंत्री दलीप कक्कड़, मंदिर के सदस्य राजीव खुराना, वीएस गुगलानी, अशोक खुराना ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.