बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- नावकोठी। परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्जन डॉ. शोभा रानी की टीम ने 24 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पहले महिलाओं की हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच एलटी पंकज कुमार जोशी द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवा और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविर में डॉ. हिमांशु, फर्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती, कपूरचंद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...