बेगुसराय, फरवरी 24 -- नावकोठी। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला सर्जन डॉ. शोभा रानी ने 29 महिलाओं का बंध्याकरण तथा एक पुरूष का नसबंदी सफलतापूर्वक किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व हीमोग्लोबीन, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच एलटी पंकज कुमार जोशी ने की। ऑपरेशन उपरांत आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ हिमांशु, फर्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.