बेगुसराय, दिसम्बर 22 -- नावकोठी। परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्जन डॉ. शोभा रानी ने 25 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार जोशी द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवा एवं चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. रश्मि प्रिया, बीसीएम उषा रानी, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम सुमन रानी, प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती, कपूर चंद आदि मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.