गिरडीह, मई 4 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के देवपहाड़ी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मठाधीश स्वामी गौरवानंद जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को सामूहिक यज्ञोपवित सह उपनयन (जनेऊ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जगतगुरु आदि शंकराचार्य जगनाथ वैदिक गुरुकुलम में अध्ययनरत 76 बटुक बालकों समेत कुल 80 बच्चों का विधिपूर्वक उपनयन संस्कार किया गया। बच्चों के लिए आयोजित इस सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्व वेद के आचार्य क्रमशः अमितोष द्विवेदी, पुष्कर तिवारी, सौरभ तिवारी, पीयूष पाठक व शुभंकर पाठक के द्वारा विधि विधान के साथ बच्चों का उपनयन संस्कार करवाया गया। देवपहाड़ी शिव मंदिर के मठाधीश गौरवानंद जी महाराज ने बताया कि शास्त्र के अनुसार यज्ञोपवित संस्कार के बाद ही बालक वेद पढ़ने का अधिकारी बनते हैं। जिसे लेकर गुरुकुल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.