रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। देवनिका अस्पताल ने अपनी सेवा के दो सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शुरुआती आर्थिक परेशानियों के बावजूद अस्पताल अब मजबूती से खड़ा है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी और ट्रॉमा सर्जरी के क्षेत्र में अस्पताल ने कम समय में ही लोगों का भरोसा जीता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, न्यूरो सर्जरी विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। वहीं, कार्डियोलॉजी सेवाओं में भी मरीजों को संतोषजनक इलाज मिल रहा है। अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इसकी सबसे बड़ी ताकत है। मई-जून तक एमआरआई और जल्द ब्लड बैंक शुरू करने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.