बेगुसराय, मार्च 31 -- बीहट। एक अप्रैल को देवना फीडर से जुड़ें क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक कुल पांच घंटे के लिए बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता विष्णुकांत पंडित तथा तिलरथ आपूर्ति प्रशाखा के जेई केशव कुमार ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढ़ाचे को मजबूत करने के लिए बनाये जा रहे नई संचरण लाइन कार्य को लेकर पांच घंटे का शटडाउन लिया जाएगा और इस वजह से देवना फीडर से जुड़े हवासपुर, बथौली, तिलरथ, जैमरा की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...