बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बीहट,निज संवाददाता। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय देवना में गुरुवार को दीक्षांत समारोह के जरिए पासआउट बच्चों को विदाई दी गई। मौके पर नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, असुरारी संकुल संचालक बेनुजा कुमारी, संकुल समन्वयक अशोक कुमार दास, शिक्षक संघ के रामकल्याण पासवान, अनिल कुमार शर्मा,वार्ड पार्षद मैमुन निशा, नगर जदयू अध्यक्ष शम्भू कुमार सिंह, पंकज कुमार, मो. आबिद हुसैन, एचएम मिंटू कुमार आदि थे। मुख्य पार्षद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने एवं जागरूकता के लिए सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त पोशाक, किताब, कापी, बैग, भोजन, साइकिल एवं छात्रवृत्ति आदि दे रही है। आप सभी छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि आप पूरी ईमानदारी और लगन से पढ़ें। आप ही बिहार का भविष्य हैं। मुख्य पार्षद ने जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.