देवनागरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हनुमान अंश
बदायूं, सितम्बर 10 -- देवनागरी इंटर कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के लिये एक विशेष शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधि के तहत हनुमान अंश फिल्म दिखाई गयी। इसके लिये विद्यालय की ओर से पूरे थियेटर को बुक किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह और आनंद के साथ फिल्म देखी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिल्म को बड़े पर्दे पर सामूहिक रूप से देखकर खूब आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं, साहस, कर्तव्य, संस्कार एवं सकारात्मक सोच से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश मिले। प्रधानाचार्य आरएम शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- हनुमान अंश फिल्म को कर मुक्त करने की मांग यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को कर मुक्त करें सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.