मधुबनी, अप्रैल 19 -- दुर्गेश कुमार जयनगर। डीएम आनंद शर्मा के दिशानिर्देश पर एसडीएम दीपक कुमार ने शनिवार को देवधा में दो स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें दो शिक्षक अनुपस्थित थे। तथा देवधा मध्य विद्यालय के सारे छात्र लंच के बाद अनुपस्थित थे। जिसपर स्पष्टीकरण की कारवाई किया गया है। इधर एसडीएम के जांच की खबर से स्कूल महकमे में अनियमित रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप देखी गयी है। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच किया गया। पहला देवधा मध्य विद्यालय तथा दूसरा उच्च विद्यालय है। जहां से दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनपर स्पष्टीकरण की कार्रवाई किया गया है। तथा मध्य विद्यालय के सारे छात्र अनुपस्थिति पर हेड मास्टर से स्पष्टीकरण पूछा गया है। यह भी पढ़ें- देवधा में स्कूल निरीक्षण में दो शिक्षक व लंच के बाद बच्चे अनुपस्थित यह भी पढ़ें- बच्चों की उपस्...