हापुड़, जुलाई 15 -- परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाने के दौरान तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब रही महिला को देवदूत बनकर बचाने वाले गोताखोर को पुलिस ने सम्मानित कर हौंसला बढ़ाया। आषाढ़ अमावस्या पर लठीरा के कच्चे घाट और पुष्पावती पूठ समेत ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित किया। मुरादाबाद के मुंढापांडे की सुमन अपने परिजनों के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में आई थी। जो गंगा स्नान करने के दौरान तेज बहाव के साथ गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगी। सुमन को डूबता देख उसके परिजनों ने शोर मचा दिया, जिसे आसपास में डुबकी लगा रहे कई श्रद्धालुओं ने बचाने का प्रयास किया, परंतु पानी का बहाव तेज होने से कोई सफलता नहीं मिल पाई। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी इसी दौरान पास में ही नाव लेकर जा रहे गोता...