गोड्डा, फरवरी 6 -- गोड्डा संवाद सूत्र । निकाय चुनाव को लेकर चल रही पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एसपी मुकेश को मिली गुप्त सूचना पर देवदाड़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, गांजा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। सूचना प्राप्त हुई थी कि देवदाड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियरकटिया स्थित पुराने बंद पड़े खदान के पास एलवेस्टर नामक व्यक्ति के मकान में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। साथ ही उक्त स्थल से गांजा की खरीद बिक्री भी की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा के नेतृत्व में देवदाड़, पोडैयाहाट, सुंदरपहाड़ी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.