जमशेदपुर, अगस्त 5 -- जमशेदपुर। मानगो उलीडीह के देवदास गौड़ हत्याकांड में नीरज प्रधान की जमानत अभी पर सुनवाई केस डायरी आने पर होगी। अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने नीरज प्रधान की ओर से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में अर्जी दी थी जिसमें केस डायरी मांगी गई है। बताया जाता है कि अचानक गोली चलने से देवदास गौड़ जख्मी हो गया था, जिसकी टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सरायकेला जिला के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रभु प्रधान ने मामला दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...