नई दिल्ली, अगस्त 16 -- भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी है। प्रैक्टिस मैच के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी शतक लगाया है। मैच के पहले दिन देवदत्त ने 178 गेंद में 131 रन बनाए। गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं और वह 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने रविवार को 215 गेंदों में 150 रन पूरे किए हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उनसे पहले सिर्फ राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ही ये कमाल कर पाए हैं। भारत ने पहली पारी में 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की जीत को वसीम जाफर ने बताया 'अविश्वसनीय उलटफेर', की जमकर तारीफदेवदत्त पडिक्कल ने बनाए 167 रन रविवार को गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बार...