नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में 168 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इस दौरे पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले गॉल टेस्ट में भी देवदत्त ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने पहले मैच में 230 गेंदों में 167 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहला मैच 165 रनों से जीता था। इससे पहले उन्होंने तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में भी शतक मारा था। देवदत्त के अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाया है। यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत को छक्का मारने के चक्कर में लगी चोट, तुरंत हुए रिटायर्ड हर्टदेवदत्त पडिक्कल का बैक टू बैक शतक देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...