गॉल, अगस्त 18 -- भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट को अपना अंतिम लक्ष्य करार देते हुए मंगलवार को कहा कि कुछ मामूली तकनीकी बदलावों से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जारी पहले टेस्ट में बल्ले से सफलता मिली।टेस्ट क्रिकेट खेलना अंतिम लक्ष्य करीब दो साल बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। पडिक्कल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं हमेशा से इस बात को लेकर स्पष्ट रहा हूं कि टेस्ट क्रिकेट मेरा अंतिम लक्ष्य है। इसलिए मैंने अपने खेल को इस तरह ढालने की कोशिश की है कि मैं अपनी बुनियादी तकनीक के साथ खेलते रहूं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि जब भी जरूरत हो मैं लाल गेंद के क्रि...