रांची, मार्च 8 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाली गांव में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद देवताओं का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए नृत्य करते नजर आए, जिसमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इससे पहले यज्ञ मंडप में मंडप पूजन, वेदी पूजन और हवन कराया गया। शाम में जलाधिवास और अन्नाधिवास जैसे अनुष्ठान हुए। सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा और महाभंडारा आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.