कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर स्थित श्रीरघुवरधाम सिद्धाश्रम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा के अंतर्गत आज राम विवाह प्रसंग पर भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूप में सजी सुंदर झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथावाचक पं.सुशील महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि श्रीराम को वनवास केवल कैकेई के कारण नहीं मिला, बल्कि यह देवताओं की योजना थी। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के माध्यम से मंथरा को प्रेरित कर कैकेई से वरदान दिलवाया गया, जिससे भगवान श्रीराम का वनगमन सुनिश्चित हुआ। यह सब लोककल्याण और रावण वध के उद्देश्य से हुआ। उन्होंने आगे बताया कि महाराज दशरथ के निधन के बाद जब भरत अयोध्या लौटे, तो उन्होंने गुरु वशिष्ठ से इस विषय में प्रश्न किया। इस पर गुरु वशिष्ठ ने कहा कि जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.