देवडीही में जर्जर दीवार गिरा, दो घायल
सासाराम, मई 15 -- चेनारी। थाना क्षेत्र के देवडीही गांव में शुक्रवार को जर्जर दीवार गिरने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चंदन बिन्द 40 वर्ष व उनकी पुत्री दुर्गा कुमारी 18 वर्ष को रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व आंधी-पानी में ईंट से बनी दीवार में दरारें पड़ गई थीं। पिता-पुत्री ने सोंचा कि जर्जर दीवार से धीरे-धीरे ईंट हटा लिया जाए। इस दौरान दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- देवडीही में जर्जर दीवार गिरा, दो घायल यह भी पढ़ें- दीवार के नीचे दबी युवती की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- दो मंजिल मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी के लिंटर में पडी दरारें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.